निश्चित रूप से प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए – रॉबर्ट वाड्रा 

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने शनिवार को कहा है निश्चित रूप से प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए। इस बयान के बाद कयास लग रहे हैं कि प्रियंका रायबरेली या अमेठी से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। 
इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। इस बीच हमें जानना जरूरी है कि आखिर रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका को लेकर क्या बयान दिया है? अमेठी और रायबरेली सीटों की चर्चा क्यों होती है? इन सीटों का सियासी इतिहास क्या है? प्रियंका के यूपी से चुनाव लड़ने से कांग्रेस को क्या फायदा हो सकता है?
रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इस पर विचार करेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।
इस बयान से उन कयासों को और भी जोर मिल गया है जिसमें कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। जुलाई में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा था कि सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना तय है। प्रियंका से भी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। पार्टी प्रदेश में पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारी कर रही हैं। रायबरेली और अमेठी में टीमें डटी हुईं हैं। इन दोनों सीटों के अलावा प्रियंका गांधी के लिए दूसरी सीटों का भी आंकलन किया जा रहा है। हर पहलू पर रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *