युवक के सीने में कई वार करते हुए, गले को बेरहमी से रेतकर की हत्या….

अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र दलसराय चौराहे के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे लगी झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव की स्थित देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारे ने युवक के सीने में कई वार करते हुए उसके गले को बेरहमी से रेतकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सीओ सहित एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बैरिकेटिंग कर काफी देर तक छानबीन की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध वस्तुओं का परीक्षण किया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। इन्होंने बरामद बाइक से मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय गांव निवासी सोनू पुत्र बाबू चौहान (20) के रूप में हुई है। इन्होंने बताया घटनास्थल पर मिले साक्ष्य व परिजनों से बातचीत के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *