खंडवा : पिकअप का टायर फटने से 30 मजदूर हुए घायल

मध्यप्रदेश के खंडवा में मजदूरों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय पिकअप में लगभग 30 से 40 मजदूर सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी अरबी के खेतों में मजदूरी करने आरूद गांव से होते हुए भीकनगांव जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में पिकअप वाहन का टायर फट गया और वाहन सड़क से दूर पलटी खा गया। पिकअप पलटने से करीब 30 मजदूर घायल हुए हैं।

घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, हालांकि गनीमत रही के कोई गम्भीर घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद लगभग 20 घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज जारी है।खंडवा के पंधाना में मंगलवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच एक पिकअप वाहन पलटी खा गया।

मजदूरों से भरा यह वाहन खारवा और निहालवाड़ी गांव के बीच तेज गति से जा रहा था के अचानक पिकअप का टायर फटने से वाहन सड़क किनारे बनी खाई में पलटी खा गया। पिकअप में सवार सभी मजदूर आरूद और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।ये सभी खेतों में काम करने आरूद गांव से होते हुए खरगोन के भीकनगांव की ओर जा रहे थे।

हादसे के समय पिअकप में करीब 40 मजदूर सवार थे, जिनमें से लगभग 30 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर आदिवासी समाज से हैं। हालांकि गनीमत रही कि इनमें से कोई भी गंभीर घायल नहीं है। हादसे के तुरंत बाद करीब चार एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल हुए करीब 20 लोगों को खंडवा के जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *