कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या, गिरफ्तार….

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह अखिलेश नाम के युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद इसके बाद घर में बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मां-बेटी की हत्या बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुई। उस दौरान अखिलेश के घर में साफ सफाई के बाद लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर अखिलेश कुल्हाड़ी ले आया और उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ बार कर दिए। 

बाद में उसने आठ माह की बेटी सृष्टि को भी कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अखिलेश से पूछताछ भी की जा रही है कि उसने दोनों मां बेटी की हत्या क्यों कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *