एप्टेक के एमडी और सीईओ अनिल पंत का हुआ निधन

रेखा झुनझुनवाला की ओर से समर्थित कंपनी एप्टेक के एमडी और सीईओ डॉ. अनिल पंत का 15 अगस्त को निधन हो गया है।। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। एप्टेक ने एक बयान में कहा, कंपनी को मंगलवार को प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. अनिल पंत के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए खेद हो रहा है।

एप्टेक के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बयान में कहा गया, डॉ. पंत के योगदान और ऊर्जा की कंपनी को कमी खलेगी। कंपनी के सभी निदेशक और कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।पंत के निधन की खबर स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने के महीनों बाद आई है। कंपनी ने उस समय शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि इस साल 19 जून को पंत ने स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।

2010 से 2016 के दौरान पंत ने टीसीएस में प्रधान सलाहकार के रूप में कार्य किया और परीक्षण डोमेन में 100 मिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल किया। वे 2008 से 2010 तक सिफी टेक्नोलॉजीज में उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े रहे। उन्होंने ब्लो पास्ट, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, विप्रो और टैली सहित विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग भूमिकाओं में अपना योगदान दिया। पंत ने बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और मलेशिया के लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज से सूचना प्रौद्योगिकी में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *