तालाब में डूबने से एक युवक की मौत…. 

बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगामुंडा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया है। वहीं, युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाला बालाजी राव नायडू (28) रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह ट्यूब लेकर गंगामुंडा तालाब में कमल फूल तोड़ने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। तालाब में फूल तोड़ने के दौरान अचानक से गहरे पानी में चला गया। साथ में गए युवकों ने उसे पानी में डूबता देख पानी में छलांग लगा दी। युवकों ने बालाजी राव को पानी से बाहर निकाला और उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि रोजाना वह कमल के फूल तोड़ने के बाद उसे बेचने जाता था। आज भी उसी के लिए गया हुआ था, लेकिन गहराई में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *