फिल्म ‘ओएमजी 2’ का ‘महादेवा’ गाना हुआ रिलीज….

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। 11 जुलाई को फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म पर भी दर्शकों का खूब प्यार बरस रहा है। फिल्म का कलेक्शन भले ही 'गदर 2' जितना नहीं हो रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। फिल्म देख रहे दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच इस फिल्म का गाना 'महादेवा' भी रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार ने साझा किया पोस्ट

'ओएमजी 2' का गाना 'महादेवा महादेवा' रिलीज हो चुका है। खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। एक्टर ने गाने का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अब मेरे सबसे पसंदीदा ट्रैक की बारी…महादेवा, महादेवा गाना रिलीज हो चुका है। आप भी सुनिए !! '

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक्टर के इस पोस्ट पर दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बॉलीवुड के किंग हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लीजेंड 'ओएमजी 2' देखने जा रहे हैं। शानदार फिल्म है।' एक यूजर ने लिखा, 'अक्की ओएमजी 2 सुपर डुपर हिट है। यह गाना भी जबर्दस्त है। हर हर महादेव।' बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने महत्वपूर्ण किरदार अदा किए हैं।

पंकज त्रिपाठी का चला जादू

इस फिल्म में एक बार फिर पकंज त्रिपाठी ने दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। कांति शरण मुद्गल के रूप में अभिनेता ने एक संवेदनशील और सपोर्टिव पिता का किरदार बखूबी अदा किया है। वहीं, यामी गौतम फिल्म में एक वकील के रूप में नजर आईं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक यह फिल्म 89.80 करोड़ कमा चुकी है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *