मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना है तो शारदीय नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें

क्या आप नौकरी, बिजनेस या रिटायरमेंट लाइफ में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो सबसे पहले 15 अक्टूबर की तारीख अपनी डायरी में नोट कर लें। घर के कैलेंडर में निशान लगा लें या मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर लें.

शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस लेख में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ उपाय लिखे जा रहे हैं, जिन्हें आप ध्यान से पढ़कर समझ लें और नवरात्रि आते ही इनका प्रयोग करें। निश्चित ही आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

अगर आप देवी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान घर में रखें ये पांच चीजें। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष प्रिय है, नवरात्रि के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे जुड़ा कोई चित्र रखा जाए तो परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। फूल को कभी भी पैरों के नीचे नहीं गिरने देना चाहिए।

दूसरी चीज है चांदी या सोने का सिक्का, नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। सिक्के पर देवी लक्ष्मी या भगवान गणेश की छवि अंकित हो तो अधिक शुभ होता है।

अगर आप घर को हमेशा धन-धान्य से भरा रखना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लाएं जिसमें उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।

चौथी वस्तु है मोर पंख, देवी सरस्वती के सरस्वती रूप को ही मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर लाकर मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।

पांचवां और आखिरी उपाय यह है कि सोलह श्रृंगार का सामान लाकर घर के मंदिर में स्थापित करें या इस सामग्री को किसी देवी मंदिर में चढ़ा दें, ऐसा करने से घर में देवी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *