अमेरिका, इजराइल और डेनमार्क में नया कोरोना वैरिएंट मिला

न्यूयॉर्क । अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी कोरोना के तेजी से म्यूटेट करने वाले एक वैरिएंट को ट्रैक कर रही है। इस वैरिएंट का नाम बीए2.86 बताया जा रहा है। इसे अब तक अमेरिका इजराइल और डेनमार्क में डिटेक्ट किया गया है। अमेरिका ने बताया है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इक_ा की जा रही है।
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि नए वैरिएंट में तेजी से म्यूटेट करने की क्षमता है, इसके चलते इसे मॉनिटर किया जा रहा है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है। वहीं, 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वो इस समझने के लिए ज्यादा जानकारी इक_ा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस का सर्कुलेट और इवॉल्व होना जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *