यूपी के 20 ज‍िलों में झमाझम बार‍िश की चेतावनी, गांवों में बाढ़ का कहर, अलर्ट जारी….

मौसम व‍िभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी सह‍ित आसपास के ज‍िलों में हुई झमाझम बार‍िश के बाद आज फ‍िर प्रदेश के 20 ज‍िलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। बता दें क‍ि पहाड़ों पर लगातार हो रही बार‍िश का असर मैदान में द‍िखाई देने लगा है। यूपी में गंगा यमुना एक बार फ‍िर उफना रही हैं। यूपी के 18 ज‍िलों के 660 गांवों में बाढ़ कहर बरपा रही है। लोग अपना घर छोड़ने के ल‍िए मजबूर हो गए हैं। वहीं आज के बार‍िश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने सभी को सचेत रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम व‍िभाग ने आज और कल इन जिलों में जारी की है चेतावनी

शनिवार और रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 9.6 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। प्रदेश में सोनभद्र में 48.8 मिलीमीटर, वाराणसी में 24.4 मिलीमीटर समेत कानपुर, हरदोई, गोरखपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, उरई, झांसी, आगरा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान आगरा में 38.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही दर्ज हुआ। वही प्रदेश में न्यूनतम तापमान बाराबंकी में 24.02 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं। प्रदेश भर में कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

शुक्रवार को सुबह हुई बार‍िश के बाद दिनभर तेज धूप से उमस बढ़ गई प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्य बरसात भी दर्ज हुई मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों और बुंदेलखंड क्षेत्र में गरज और चमक के साथ हल्की संबंध में बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *