आधी रात में केंद्रीय मंत्री तोमर व प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने लगाए चौराहों पर पार्टी के ध्वज

ग्वालियर ।   भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को है। इस बैठक का प्रचार प्रसार शहर में किया जा रहा है। चौराहों पर बैनर पोस्टर व पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं। बैनर पोस्टर व झंडे लगाने का काम कार्यकर्ताओं का है। लेकिन शुक्रवार रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी शहर के चौराहों पर पार्टी झंडे लगाते हुए नजर आए। चूंकि केंद्रीय मंत्री तोमर स्थानीय हैं और उन्हें सभी जानते हैं। ऐसे में चौराहों पर पार्टी के झंडे लगाते देख सड़कों से गुजरने वाले लोग आश्चर्य चकित थे। क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इतने बड़े पद व कद वाले नेता पार्टी का झंडा क्यों लगा रहे हैं। जबकि यह काम पार्टी के आम कार्यकर्ता का है। इस संबंध में नरेंद्र सिंह तोमर का कहना था कि पहले संगठन के पास इतने संसाधन नहीं होते थे। इसलिए दीवार लेखन से लेकर पोस्टर लगाने का काम कार्यकर्ता ही मिलकर करते थे। वे भी पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं।

तैयारियों का जायजा लेने निकलते थे केंद्रीय मंत्री व संगठन मंत्री

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को अटल सभागार में 20 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई। यह चुनाव से पहले की अंतिम कार्यकारिणी की बैठक होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। जिला भाजपा द्वारा अतिथियों के सत्कार के लिए शहर को पार्टी ध्वज, पोस्टर बैनर व होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा है। चुनाव से जुड़े स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। आधी रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले। नरेंद्र सिंह तोमर ने पुराने दिनों का स्मरण करते हुये नगर के प्रमुख चौराहे पर सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी की ध्वज लगाये। हितानंद शर्मा ने विवेकानंद चौराहे पर ध्वज पर पोस्टर लगाये। हालांकि इस तरह का प्रयोग भाजपा इंदौर कर चुकी है। ताकि संगठन का कार्यकर्ता बेझिझक होकर यह काम कर सकें। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पहले संगठन के पास इतने संसाधन नहीं होते थे। इसलिए दीवार लेखन से लेकर पोस्टर लगाने का काम रात में सभी कार्यकर्ता मिलकर करते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *