मुख्यमंत्री शिवराज 22 अगस्त को दतिया में करेंगे महिला सम्मेलन

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा। इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे।सनद रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज ने आगामी सप्ताह भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों संग चर्चा कर निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *