स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें घी, मिलेंगे कई फायदे

स्वस्थ रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। घी इनमें से एक है। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर होता है। यह भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल सकता है। अक्सर लोग दाल, रोटी या चावल में घी डालकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सब्जी में भी घी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

कफ से राहत दिलाने में मददगार

यह काफी प्रभावी उपाय है। खांसी से राहत पाने के लिए आप बस एक चम्मच गर्म घी करें और इसमें अदरक पाउडर मिलाएं, फिर इसका सेवन कर सकते हैं। खांसी दूर करने के लिए यह बेहद ही कारगर उपाय है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

 घी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट में सीमित मात्रा में घी शामिल करें।

कब्ज दूर करे

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए घी रामबाण साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले एक चम्मच घी का सेवन करें। इससे कब्ज से राहत मिल सकती है और आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल

घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। घी शरीर के अंदर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूत

घी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी घी खाने की सलाह देते हैं।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है

घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और जब आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, तो वजन कम होने में मदद मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *