प्रियंका वाराणसी से लड़ी…..तब गुजरात लौट जाएंगें पीएम मोदी : राशिद अल्वी 

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि अगर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले साल वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात वापस चले जाएंगे और फिर कभी नहीं आएंगे। कांग्रेस नेता अल्वी ने कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तब स्मृति ईरानी की जमानत जब्त होगी। हाल ही में, कई विपक्षी नेता 2024 के आम चुनावों के दौरान वाराणसी से प्रियंका और पीएम मोदी के बीच संभावित लड़ाई का संकेत दे रहे हैं। 
अल्वी ने कहा,…अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं, तब स्मृति ईरानी अपनी जमानत भी खो देंगी, वह अमेठी छोड़ सकती हैं, लेकिन मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं, उन्हें भागने न दें…अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी, तब पीएम मोदी वह गुजरात वापस जाएंगे और वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने वाले है। बता दें कि इस तरह की चर्चा तब शुरू हुई जब यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। 
राय ने कहा कि प्रियंका जी चाहें तब वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। बाद में अपने बयान को विस्तार देकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी कमियों पर काम करके यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से जीतें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया जाए। कहां से चुनाव लड़ना है, यह उनका (सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी) निजी फैसला है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *