प्रदेश संयुक्त सचिव उज्जवला कराडे के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन….

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने खराब ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी की दुर्गति को लेकर प्रदेश संयुक्त सचिव उज्जवला कराडे के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बारिश में भीगते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पानी में उतरकर जोरदार नारेबाजी की। सड़क पर भरे पानी में उतर कर अनोखा प्रदर्शन करते दिखे। आम आदमी पार्टी की उज्जवला कराडे शनिवार देर शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सड़क पर भरे पानी में पैदल चलकर विरोध करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी और निगम प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि पांच साल में कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी पर कोई काम नहीं कर पाई और न ही पूर्ववर्ती सरकार ने इस ओर कोई ध्यान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *