नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र

भोपाल  ।   नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भेल स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उमावि में सोमवार को सुबह 11 बजे होगा। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त पांच हजार 580 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर अध्यापन में उत्कृष्टता एवं शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री मीना सिंह एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षकों से संबधित अन्य घोषणाएं भी कर सकते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *