IND vs IRE T20: भारत ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 33 रनों से हराया

IRE vs IND T20 2023: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 33 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/5 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

भारत ने 33 रन से जीता मैच
भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए।

इसके जवाब में आयरलैंड ने एंड्रयू बालबर्नी के 72 रनों के दम पर खूब लड़ाई की, लेकिन मैच नहीं जीत सका। बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *