इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बची यात्री की जान

मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान में सवार एक 62 साल के यात्री की उड़ान के बीच में ही खून की उल्टी होने लगी। यात्री को जब खून की उल्टी होने लगी तब नागपुर के बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग हुई। 62 वर्षीय पुरुष यात्री डी तिवारी को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नागपुर में KIMS अस्पताल के डीजीएम, ब्रांडिंग और कम्युनिकेशंस, ऐजाज़ शमी ने कहा कि यात्री किडनी और टीबी से पीड़ित था और विमान में खून की उल्टी हो रही थी।शमी ने एक बयान में कहा कि उन्हें केआईएमएस अस्पताल में मृत लाया गया था। उनके शव को आगे की प्रक्रियाओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

यात्री को रात 8 बजे के आसपास फ्लाइट के अंदर खून की उल्टी होने लगी, जिसके बाद पायलट-इन-कमांड ने नागपुर में उतरने का फैसला किया।इंडिगो एयरलाइन ने इस घटना पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुंबई से रांची तक चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5093 को मेडिकल आपात स्थिति के कारण नागपुर की ओर मोड़ दिया गया।

यात्री को उतार दिया गया और आगे की चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, यात्री जीवित नहीं बचा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *