उज्जैन में शहरवासियों ने चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी खुशी में एक ओर पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो दूसरी और ढोल धमाकों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोग जश्न मना रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टावर चौक पर जश्न का माहौल दिखाई दिया।

शाम 6:03 पर जैसे ही चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई वैसे ही चारों ओर खुशियों का माहौल छा गया।टावर चौक पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी ढोल धमाकों के साथ पहुंचे थे, उनके उत्साह को शहरवासियों ने और भी बढ़ा दिया।जहां चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर कोई पटाखे जला रहा था तो कोई ढोल की धुन पर नाच रहा था।

टावर चौराहे पर कुछ ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था कि युवा ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए इस जश्न की खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मना रहे शहरवासियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सबसे पहले इसरो को इस सफलता की बधाई दी और कहा कि इस सफलता के हकदार सिर्फ आप हैं।आज भारत चांद पर है और हम भी चांद पर पहुंच चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *