तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

वाहन चालकों के लिए शुक्रवार को भी राहत बरकरार है। बीपीसीएल, इंडियन ऑयल और एचपीसीएल की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेंन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.33 रुपये में मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट

कच्चे तले की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और यह घटकर 83 डॉलर के आया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 83.36 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट?

आप एसएमएस के जरिए आसानी से पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल के मोबाइल ऐप से भी पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *