क्षेत्र मे दर्जनों पेड़ गिर जाने से आवगमन बाधित…..

बाराबंकी।  बीती रात्रि हवा के साथ हुई बारिश मे क्षेत्र मे दर्जनों पेड़ गिर जाने से आवगमन बाधित रहा। नेशनल हाइवे सहित लिंक मार्गो पर गिरे पेड़ो को शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम ने हटवा कर रास्ता साफ कराया।बताते चले गुरुवार की रात्रि को तेज बारिश के साथ चली तेज हवा मे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर बबूल का पेड़ व बघौरा के निकट शीशम का पेड़ गिर गया जिससे फॉरलेन का हाइवे वनवे हो गया सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने हाइवे पर गिरे पेड़ को हटवा कर राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ कराया। वही सफदरगंज बदोंसराय मार्ग पर स्थित इंटर कॉलेज के सामने शीशम का पेड़ गिर जाने से पुरी रात आवगमन बाधित रहा सुबह पेड़ को हटवा कर आवगमन सुचारु किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *