पहली बार शहर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर निकले भगवान राजराजेश्वर महादेव

अशोकनगर ।   पहली बार जब भगवान राजराजेश्वर महादेव शहर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले तो नगर वासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर महादेव का स्वागत किया। पालकी यात्रा में भगवान को रिझाने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगण बम-बम भोले के जयकारें लगाते रहे। दूसरी तरफ जिन मार्गों से पालकी यात्रा निकाली वहां लोगों ने भगवान की आरती पूजा अर्चना की।

पालकी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। सावन के आखिरी सोमवार को शहर में पहली बार भगवान राज-राजेश्वर की भव्य पालकी यात्रा निकली। नगर के अधिष्ठात्रा माने जाने वाले भगवान राज-राजेश्वर की सवारी को लेकर भक्तों में जबर्दस्त उत्साह और श्रद्धा देखी गई। शहर के पुराने बाजार में स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर से दोपहर 2 बजे से यात्रा प्रारंभ होनी थी। श्रद्धालु समय से काफी पहले ही मंदिर के समक्ष एकत्रित होने लगे थे। ठीक 2 बजे जयकारों के साथ भगवान श्री राजराजेश्वर को पालकी में विराजमान किया गया। भगवान का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया था।इसके पश्चात यात्रा प्रोशेसन रोड, इन्दिरा पार्क, सुभाषगंज, हाथी गेट से होकर गांधी पार्क पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने  वर्षा कर और रंगोली बनाकर भी पालकी यात्रा का स्वागत किया गया।

गांधी पार्क पर हुई गंगा आरती

राजराजेश्वर भगवान की आरती उतारी। पालकी यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागतद्वार लगाए गए थे। पुष्प स्टेशन रोड से होते हुए पालकी यात्रा गांधी पार्क पहुंची तो यहां गंगा आरती की गई। गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और भक्ति-भाव के साथ गंगा आरती की। जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल:शहर में पहली बार निकली श्री राजराजेश्वर महादेव की पालकी यात्रा में आम से लेकर खास हर कोई पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल हुआ।

सांसद डॉ.केपी यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया सहित भाजपा कांग्रेस के अनेक नेता पालकी यात्रा में शामिल हुए और भगवान को प्रणाम किया। विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने पालकी के आगे साष्टांग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *