लेडी लव मलाइका के लिए प्रोटेक्टिव हुए अर्जुन कपूर

बी-टाउन के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच कई बार उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में, दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब लाइमलाइट में रहीं, लेकिन अब इस पर भी फुल स्टॉप लग गया है।

बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पांच साल बाद अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि, अब कपल ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया है। दोनों को बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका के लिए काफी प्रोटेक्टिव दिखे।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को रविवार की रात को मुंबई के एक रेस्तरां से डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया। रेस्तरां से निकलते हुए अर्जुन अपनी लेडी लव के लिए प्रोटेक्टिव दिखे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कार का दरवाजा भी खोला। इस दौरान ग्रीन हुडी, लोअर और कैप में अर्जुन कपूर कूल लग रहे थे।

वहीं, हमेशा की तरह मलाइका ने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने व्हाइट ब्रालेट टॉप के साथ पैंट और ब्लेजर पहना था। स्लीक पोनीटेल और ग्लॉसी मेकअप में मलाइका बिल्कुल भी 49 साल की नहीं लग रही थीं। मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो ने उनकी डेटिंग की खबरों को बिल्कुल खारिज कर दिया है।

अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों के खारिज होने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने कहा, "ब्रेकअप की अफवाह उड़ाने वालों आ गया स्वाद।" एक ने कहा, "देखकर खुशी हुई कि उन्होंने ब्रेकअप नहीं किया।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "अब आप दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है।"

डिनर डेट से पहले अर्जुन और मलाइका को संडे को दिन में भी साथ देखा गया था। बारिश में दोनों लंच डेट पर निकले थे। उन्होंने अपने लंच डेट पर मौजूदगी से ही ब्रेकअप की अफवाह पर फुल स्टॉप लगा दिया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *