गैस स्टेशन में धमाका, 2 की मौत

रोमानिया । रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के पास एक एलपीजी स्टेशन पर दो विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक, बुखारेस्ट के उत्तर में क्रेवेडिया कम्यून में आग बुझाने में मदद कर रहे 39 से ज्यादा दमकलकर्मी दूसरे विस्फोट में घायल हुए। इसके अलावा लगभग 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटनास्थल पर आग लगने के बाद लगभग 25 दमकल गाडिय़ां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। हालांकि, प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए विदेश भेजा जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *