वरुण गांधी ने जब कहा, इन्हें मत ठोको…क्या पता साधु जी कब सीएम बन जाए 

नई दिल्ली । बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी भाषण शैली के लिए खासे चर्चित रहते हैं, एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसपर मंच पर उनके साथ खड़े साधु का फोन बजने लगा। साधु ने फोन उठाते ही काट दिया, तभी वरुण के सहयोगियों ने साधु को टोक दिया। इस पर वरुण गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा कि भाई इन्हें मत रोको, पता नहीं महाराज जी कब मुख्यमंत्री बन जाएं। सांसद वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। 
वरुण गांधी ने हल्के-फुल्के मूड में कहा कि अगर महाराज जी कल मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तब हमारा क्या होगा। उन्होंने अपने साथी को नसीहत देकर कहा कि समय की गति को समझा करो, इसके बाद उन्होंने महाराज को अपने पास बुलाकर कहा कि मुझे लगता है कि अब समय अच्छा आ रहा है।
सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठकर सवाल किया कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करने वाले है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों में रोजगार हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाए ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
सांसद ने कहा कि आप लोग किसी को भी वोट दें, लेकिन भेड़ चाल जैसा काम न करें। अपना दिमाग लगाएं। कोई आए और नारे बोल दे और आप उसे वोट दे दें, ऐसा न करें। सांसद ने कहा कि अगर वह गलती कर रहे हैं तब हां में हां न मिलाएं, मुझसे भी सवाल करें। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *