स्कूटी सवार युवती को खींचकर शोहदों ने रेप की कोशिश की

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम कोचिंग पढ़ाकर लौट रही स्कूटी सवार युवती के साथ शोहदों ने युवती को खींचकर रेप की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर गुस्साए शोहदों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे कमांड हॉस्पिटल में एडमिट कराया और परिजनों को सूचना दी। युवती के शरीर पर 16 जख्म हैं।
जानकारी के अनुसार पंकज रावत नाम का आरोपी पिछले एक साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। उसने इसकी शिकायत पीजीआई कोतवाली में भी की थी। उस समय पुलिस ने समझौता करवा दिया था। जिससे पंकज के हौसले और बढ़ गए। बुधवार शाम जब युवती कोचिंग पढ़कर लौट रही थी तो घात लगाकर बैठे पंकज रावत और उसके साथियों ने उसकी स्कूटी रोककर उसे घसीटकर सुनसान जगह ले जाने लगे। जिस पर युवती ने विरोध किया। जिससे बौखलाए पंकज और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया।
मामले में पिता की तहरीर पर पीजीआई कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पीजीआइ राणा राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमें दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *