भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं, टिकट नहीं दिए

इंदौर ।  पार्टी ने 39 सीटों पर सिर्फ प्रत्याशियों की घोषणा की है, टिकट नहीं दिए हैं। तीन महीने बाद पार्टी सर्वे कराएगी। रिपोर्ट अच्छी नहीं आई तो टिकट बदले भी जा सकते हैं। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने कही। उन्होंने कहा कि तीन महीने का समय बहुत होता है। प्रत्याशियों को अपने जनसंपर्क पर अभी से ध्यान देना होगा। सत्तन ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भी बरगलाने का प्रयास किया था। उन्हें प्रलोभन दिया गया था कि अगर वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उन्हें चार नंबर विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस का प्रतिनिधि चार बार उनसे इस संबंध में मुलाकात कर चुका है।

यह भी बोले-कांग्रेस ने उन्हें भी बरगलाने का प्रयास किया था

गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद सत्तन के भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे। चर्चा में सत्तन ने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। हालांकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के मुद्दे पर उनका दर्द उभर आया। उन्होंने कहा कि भाजपा में श्रेय और प्रेय का चलन बढ़ गया है। पार्टी को सोचना चाहिए कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में क्या योगदान है, जो उन्हें इतना महत्व दिया जा रहा है। सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए लोगों को उसका प्रतिसाद उसी समय मिल चुका है। अब दोबारा उन्हें टिकट देना पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा होगा।

प्रदेश स्तर का मामला है

यह प्रदेश स्तर का मामला है। मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकता।

-गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष

सत्यनारायण सत्तन शहर के सम्मानित व्यक्ति हैं। हमारे आदरणीय हैं। अगर कोई व्यक्ति उनसे कांग्रेस के नाम से संपर्क करता है तो वे पहले कांग्रेस संगठन से या पार्टी के शहर अध्यक्ष होने का नाते मुझसे चर्चा कर स्थिति स्पष्ट कर लें।

-सुरजीत सिंह चड्ढा (शहर कांग्रेस अध्यक्ष)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *