प्रयागराज में महिला सिपाही पर हुआ हमला

अयोध्या में ट्रेन के भीतर महिला सिपाही पर उस समय हमला हुआ था, जब वह अपने घर से ड्यूटी पर जा रही थी। घटना के बाद सोरांव पुलिस हमले की वजह और हमलावरों के बारे में छानबीन कर रही है।

महिला सिपाही के करीबियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उसकी तैनाती सुल्तानपुर के वन स्टाप सेंटर में है, लेकिन अयोध्या में ड्यूटी लगी है। वहीं ड्यूटी पर जाने के दौरान हमला किया गया था।

बताया गया है कि महिला सिपाही सोरांव थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। परिवार में मां और दो भाई हैं। महिला सिपाही की शादी नहीं हुई है। वद कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आई थी और फिर ड्यूटी जाने के लिए फाफामऊ स्टेशन से सरयू एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला है कि महिला सिपाही गांव में मकान बनवा रही थी, जिसको लेकर छोटे भाई से विवाद भी हुआ था। हमले में भाई का हाथ होने की आशंका नहीं जताई गई है। यह भी कहा जा रहा है कि महिला सिपाही का गांव में ज्यादा लोगों से मेलजोल नहीं था। वह जब घर आती तो कुछ ही लोगों से बातचीत करती थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *