अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की याचिका पर 21 को पेश हो सकता है जवाब

ग्वालियर ।  भाजपा नेता और अशोकनगर सीट से विधायक जजपाल सिंह जज्जी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले से संबंधित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से लगाए गए आवेदन जिसमें उन्होंने चुनाव याचिका में कुछ परिवर्तन करने की मांग की थी, पर लड्डूराम कोरी के वकील संगम जैन को जवाब पेश करना था। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता जैन ने हाईकोर्ट से जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की, जिस पर हाई कोर्ट ने उन्हें आगामी 21 सितंबर तक का समय दिया है।

अगली सुनवाई 21 को होगी, जिस पर उन्हें जवाब पेश करना होगा। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में विधायक की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों ने उनके पक्ष में आए रिट अपील के आदेश को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया, वहीं साथ ही एक आवेदन भी पेश किया जिसमें उन्होंने चुनाव याचिका में कुछ बदलाव करने की अनुमति मांगी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *