उधारी के पैसे मांगने पर जीजा ने की पिटाई

उधारी के पैसे को मांगने पर नाराज जीजा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर साली की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

सकरी थाना क्षेत्र के सैदा निवासी सुलक्षणा पांडेय (40) ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसके रिश्ते में जीजा लगने वाले संतोष कुमार दुबे को उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए दो साल पहले चार लाख रुपये दिया था। उसे उसने आज तक वापस नहीं किया। बीते पांच सितंबर की शाम वह संतोष दुबे के घर गई और अपने पैसे मांगी।

इस पर संतोष ने पैसे देने का सबूत मांगते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर संतोष ने अपनी पत्नी मधु दुबे व परिवार के सदस्य शालू दुबे और भानु दुबे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे उसकी लड़की और भाई ने बचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *