सरकारी अ‎धिका‎रियों के ‎लिए चीन ने आईफोन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

बीजिंग। पड़ोसी देश चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों के लिए आईफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वह जल्द ही भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़ों पर भी बैन लगाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अब गलत कपड़े पहनकर सरकार की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के लिए जुर्माना तो लगेगा ही, और यहां तक ​​कि जेल की सजा का प्रावधान होने वाला है। ‎मिली जानकारी के अनुसार चीन की विधायिका समिति ने एक ड्राफ्ट भी तैयार किया है, जिसमें पोशाक या भाषण सहित कई तरह के व्यवहार पर रोक लगाई जाएगी। जो चीनी लोगों की भावना के लिए हानिकारक हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। सांसदों ने अभी तक यह नहीं स्पष्ट नहीं किया कि यह सजा कितनी लंबी होगी या इसमें कितने युआन का जुर्माना लगाया जा सकता है। 
वहीं कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि लोगों को 15 दिनों तक के लिए हिरासत में भेजा जा सकता है या 5,000 युआन का जुर्माना लगाया जा सकता है। वैसे तो यह ड्राफ्ट इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि कैसे चीनी नेता शी जिनपिंग ने सत्ता में अपने एक दशक के दौरान लगभग 1.4 बिलियन लोगों की स्वतंत्रता पर रोक लगाई है, जिसमें इंटरनेट सेंसरशिप को बढ़ाना भी शामिल है। शंघाई के निकट सूज़ौ शहर में पुलिस ने 2022 में सार्वजनिक रूप से किमोनो पहनने के लिए एक महिला को हिरासत में लिया। किमोनो, जापान की राष्ट्रीय पोशाक है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की कार्रवाइयों को लेकर चीन का जापान के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसीलिए महिला को किमोनो पहनने पर अरेस्ट कर लिया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *