केंद्रीय मंत्री शाह ने हजारिका को उनकी जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ.भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर नमन किया। श्री शाह ने लिखा, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ। हजारिका जी पूरे विश्व में भारत के सांस्कृतिक दूत थे जिन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा से न सिर्फ असमिया संस्कृति को विश्व मंच पर पहुँचाया बल्कि गीत-संगीत को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बनाया। समरसता के प्रति उनका संदेश हमें सदैव एक बेहतर भविष्य की दिशा में संकल्पित रहने के लिए प्रेरित करेगा।”
आठ सितंबर 1926 में असम में जन्में डॉ. हजारिका असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार और विलक्षण कलाकार थे। वह अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *