हेयर सैलून संचालक की दुकान में जमकर की तोड़फोड़, दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर में गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हेयर सैलून संचालक की दुकान में दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दबंगों ने वहां बैठे युवकों पर लाठी डंडे से मारपीट भी की। जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शहर के जूना बिलासपुर नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले कोमल देवांगन पिता राकेश देवांगन स्कूल के पास नाश्ता दुकान चलाता है छह सितंबर की शाम छह बजे वह हनुमान मंदिर के पास अपने दोस्त सोम श्रीवास रोहन रजक के साथ बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान तरुण साहिल और आयुष नाम का युवक अपने अन्य साथी के साथ वहां प्लास्टिक का पाइप व डंडा लेकर पहुंचे और दुकान के शटर के साथ बाइक को डंडे व पाइप से मारने लगे। उसके बाद कोमल देवांगन और उसके दोस्तों के पास आकर बदमाशों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके साथ जमकर मारपीट भी की। इस मामले में कोमल ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुड़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *