मौसम विभाग का अनुमान, दो दिन और होगी बारिश

शुक्रवार की रात से शुरू हुई वर्षा रविवार सुबह तक रुक-रुककर हो रही है। इस पिछले लगभग 36 घंटों में 105 मिमी वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष मानसून की वर्षा 901 मिमी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष पूरे मानसून में कुल लगभग 400 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले पांच वर्षों में इस वर्ष सर्वाधिक वर्षा हुई है। लगातार वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दो दिनों से हो रही है बारिश

शुक्रवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान डिग्री था, रविवार को 11 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के कारण रामगंगा का जलस्तर चढ़ाव पर है। शनिवार की तुलना में नदी का जलस्तर 189 मीटर पर पहुंच गया। दो दिन में जलस्तर 100 सेमी से अधिक बढ़ा है। कालागढ़ डैम से कल पानी छोड़े जाने की संभावना है। इससे नदी का जलस्तर 12 सितंबर तक तेजी से बढ़ेगा।

दो दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दो दिन और वर्षा की संभावना है। वहीं, लगातार हो रही वर्षा के कारणों गांवाें में होने वाले नुकसान को पता लगाने के लिए लेखापालों को सतर्क किया गया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *