ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। नागौर से पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ। ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में ज्योति मिर्धा ने भाजपा जॉइन की। ज्योति मिर्धा मारवाड़ के ताकतवर सियासी परिवार से संबंध रखती हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। ज्योति के भाजपा में शामिल होने से भाजपाको नागौर सीट पर मजबूत उम्मीदवार मिल गया है। भाजपा उन्हें नागौर लोकसभा सीट से चुनाव में उतार सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार थीं। वे एनडीए के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल से हार गई थीं। हनुमान बेनीवाल भाजपाके साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े थे। अब उनका भाजपासे गठबंधन टूट चुका है। भाजपा को नागौर से मजबूत चेहरे की तलाश थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *