कब से शुरु होगा छठ महापर्व, जानें डेट और मुहूर्त

हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है इसी लिस्ट में छठ पर्व भी होता है जिसे महापर्व के नाम से जाना जाता है यह त्योहार भगवान सूर्यदेव की पूजा को समर्पित होता है।

छठ सबसे अधिक बिहा, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है मान्यता है कि छठ पूजा विधि विधान से करने से पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

छठ महापर्व को लेकर कई सारे नियम भी बताए गए हैं जिसके अनुसार व्रत करने वाले व्रती को सूर्य उदय और सूर्यास्त के समय सूर्य भगवान का ध्यान कर उन्हें जल अर्पित किया जाता है मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार की सुख सुविधाएं मिलती है और कष्टों में कमी आती है। छठ पर्व को स्त्री और पुरुष कोई भी कर सकता है तो आज हम आपको इस पर्व की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

 

छठ व्रत की तारीख-
पंचांग के अनुसार छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ति​थि पर होती है जो कि अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच आती है। इस साल छठ पूजा 17 नवंबर से शुरु होकर 20 नवंबर तक चलेगा। नहाय खाए की तिथि 17 नवंबर, खरना की तिथि 18 नवंबर, डूबते सूर्य को जल 19 नवंबर को दिया जाएगा। तो वही उगते सूर्य को जल 20 नवंबर को देना शुभ रहेगा।

 

पूजन का शुभ समय-
पूजा के लिए डूबते सूर्य को जल देने का उत्तम समय शाम 5 बजकर 26 मिनट और उगते सूर्य को जल देने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 47 मिनट का है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *