जैकलीन ने कोर्ट से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति..

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से दुबई यात्रा के लिए इजाजत मांगी है। इसके लिए एक्ट्रेस ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवदेन दायर किया है। अदालत ने जैकलीन द्वारा दायर इस आवेदन का जवाब देने के लिए ईडी को दो दिन का समय दिया है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है।जैकलीन फर्नांडीज ने 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को ईडी को समय दिया और मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की। शैलेंद्र मलिक बुधवार को एक्ट्रेस के आवेदन पर सुनवाई करने वाले थे। लेकिन, अब इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी।बता दें कि जैकलीन बुधवार को अदालत में पेश नहीं हुईं। उनकी तरफ से उनके वकील ने पैरवी की। याचिका में कहा गया है कि जैकलीन 27 जनवरी से 30 जनवरी तक दुबई की यात्रा करने की अनुमति चाहती हैं।

यात्रा करने का कारण दुबई में पेप्सिको इंडिया सम्मेलन है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में एक निमंत्रण मिला है।बता दें कि ठग सुकश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से जैकलीन को कई बार तलब किया जा चुका है। जैकलीन फर्नांडीज ने पहले भी अपने परिवार से मिलने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। लेकिन, बीते वर्ष दिसंबर में उन्होंने अदालत से अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति की अपनी याचिका वापस ले ली थी। देखना, दिलचस्प होगा कि इस बार जैकलीन को दुबई जाने की इजाजत मिलती है या नहीं!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *