जियो ने एक साथ 50 शहरों में पेश की ट्रू 5जी सेवा..

जियो ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ ट्रू5जी पेश कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 184 शहरों में इसकी 5जी सेवा पहुंच गई है। कंपनी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के पानीपत, रोहतक, करनाल, बहादुरगढ़ और सोनीपत के साथ अन्य शहरों में इसकी शुरुआत की। इसके अलावा, अंबाला, हिसार एवं सिरसा के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद व सहारनपुर में भी जियो ट्रू5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का शुल्क वाले प्लाजा पर फास्टैग के जरिये कुल टोल संग्रह 2022 में 46 फीसदी बढ़कर 50,855 करोड़ रुपये रहा। इसमें राज्य राजमार्गों के टोल प्लाजा का संग्रह भी शामिल है। 2021 में फास्टैग से 34,778 करोड़ रुपये का टोल संग्रह हुआ था।
एनएचएआई ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के शुल्क वाले प्लाजा पर दिसंबर 2022 में फास्टैग से दैनिक औसत टोल संग्रह 134.44 करोड़ रहा। एक दिन का सर्वाधिक संग्रह 24 दिसंबर, 2022 को 144.19 करोड़ रुपये था। फास्टैग लेनदेन की संख्या भी 2022 में 48 फीसदी बढ़कर 324 करोड़ पहुंच गई। अब तक 6.4 करोड़ फास्टैग जारी हुए हैं। 2022 में फास्टैग से शुल्क काटने वाले प्लाजा की संख्या बढ़कर 1,181 पहुंच गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *