हाजमोला और ओडोमोस को अपना पावर ब्रांड बना सकती है डाबर

नई दिल्ली । दै‎निक उपयोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी डाबर अपने पाचक ब्रांड हाजमोला और मच्छर भगाने वाले ब्रांड ओडोमोस को अपने ‘पावर’ ब्रांड की सूची में शामिल करने पर ‎‎विचार कर रही है। डाबर के एफएमसीजी मंच में वर्तमान में नौ अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल हैं। आठ भारत में और एक विदेशी बाजार में है। इनका कंपनी की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत योगदान है। डाबर के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि वर्तमान में डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपए से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपए से कम हैं। उन्होंने कहा ‎कि हमारे पास 17 ब्रांड हैं, जो 100-500 करोड़ रुपए के दायरे में हैं। भविष्य इन्हीं ब्रांड का है और हम इनका विस्तार करेंगे। पांच साल पहले ये सभी 100 करोड़ रुपए से कम कीमत के ब्रांड थे। डाबर इन ब्रांड का विस्तार करेगी, जिनकी पहले से ही बाजार में अच्छी पहुंच है। उन्होंने कहा ‎कि  उदाहरण के लिए हाजमोला हम इसे एक पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी उस पैमाने तक नहीं पहुंचा है। अभी यह हमारे लिए 350-400 करोड़ रुपए का ब्रांड है। हम इसे पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ओडोमोस’ के लिए भी यही सोच है। यह अब भी एक पावर ब्रांड नहीं है। हम इसे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *