यूक्रेन की ल्वीव शहर पर हवाई हमला, लगी भीषण आग

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पश्चिमी यूक्रेन का शहर ल्वीव मंगलवार तड़के विस्फोटों से दहल गया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रूसी हवाई हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक औद्योगिक गोदाम में भी भीषण आग लग गई।

ल्वीव के क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, "ल्वीव में हुए हमले के बाद मलबे के नीचे एक महिला और एक पुरुष पाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पाई गई महिला घायल नहीं हुई थी, लेकिन पुरुष की हालत गंभीर है।"

फिलहाल, रूस की ओर से इस हमले पर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है। ल्वीव शहर के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि क्षेत्र के लिए हवाई हमले के अलर्ट को लगभग तीन घंटे बाद लगभग 3 बजे खत्म कर दिया गया। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक दिन पहले ही बड़ा दावा किया था कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कब्जे से बखमुत के दक्षिणी किनारे पर स्थित क्लिशचिवका गांव पर फिर से कब्जा कर लिया है।

गांव में बसते थे 400 लोग

गौरतलब है कि जिस गांव पर कब्जे का दावा किया गया है, वहां पर युद्ध से पहले 400 लोगों की आबादी बसती थी। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 में हमला किया था, जिसके बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया। हालांकि, डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद युद्ध को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *