कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू, महामृत्युंजय मंदिर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया यात्रा शुभारंभ

रीवा ।   कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का आगाज हो गया है। विंध्य के रीवा से शुरू होकर महाकौशल के रास्ते मध्य भारत जाने वाली यात्रा की अगवानी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल कर रहे है। उन्होंने मंगलवार की सुबह साढे़ नौ बजे रीवा के किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में पत्रकारवार्ता की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन आक्रोश यात्रा 11400 किलोमीटर की होगी। रीवा से शुरू होकर सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर के रास्ते रायसेन जिले में पहुंचेगी। यात्रा का समापन भोजपुर में होगा।

आक्रोश यात्रा शिवराज सरकार के 18 साल की नकामि‍याबी बताएगी

आक्रोश यात्रा प्रत्येक विधानसभा से गुजरते हुए शिवराज सरकार के 18 साल की नकामि‍याबी बताएगी। रीवा जिले में तीन दिन यात्रा का भ्रमण होगा। इसके बाद मोहनिया टनल से यात्रा सीधी जिले में चली जाएगी। अजय सिंह राहुल ने बताया कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यात्रा का समापन होगा। आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य सरकार का खजाना खाली है। शिवराज घोषणा में घोषणा कर रहे है। इतना कर्ज लाद दिया है कि उतारना मुश्किल हो जाएगा। मुख्यमंत्री को मालूम है कि अब प्रदेश से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में दूसरे की स्कीम चुरा रहे हैं।

कमलनाथ के 11 वचन मतदाताओं के पास रखेंगे

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ। महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह। 500 रुपये में गैस सिलेंडर।100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ। जातिगत जनगणना का लाभ, सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ, 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ। किसान आंदोलन के मुकदमें माफ, किसानों को 5 हाॅर्स पॉवर बिजली बिल माफ।

ये रहे उपस्थित

जन आक्रोश यात्रा की शुभारंभ के समय पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, जिले के संगठन प्रभारी, प्रताप भानू शर्मा, महामंत्री बृणभूषण शुक्ला, महामंत्री शिव प्रसाद प्रधान, महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक शीला त्यागी, कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *