घर की इस दिशा में जलाएं कपूर, पैसों की कमी होगी दूर

सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा आराधना में कई सारी चीजें शामिल होती है जिनमें कपूर भी एक है जो बड़ी आसानी से घरों में मिल जाता है क्योंकि इसका प्रयोग रोजाना के पूजा पाठ में अधिक किया जाता है।

धार्मिक तौर पर कपूर को पवित्र माना गया है।

इसकी खुशबू घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बना देती है। साथ ही नकारात्मकता को भी दूर करती है। वास्तु और ज्योतिशास्त्र में कपूर के कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन व अन्य समस्याओं का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको कपूर के आसान उपाय बता रहे हैं।

कपूर के बेहद आसान उपाय-
अगर कर्ज का बोझ बना हुआ है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं साथ ही धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो घर की दक्षिण पूर्व दिशा में कपूर जरूर जलाएं। ऐसा करने से परिवार पर धन की देवी माता लक्ष्मी की असीम कृपा होती है और धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन के तनाव को दूर करने में भी कपूर मददगार साबित होता है इसके लिए रात को सोते वक्त तकिए के नीचे थोड़ा सा कपूर रख दें।

अगले दिन इस कपूर को जलाएं। इससे घर में शांति बनी रहती है और पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़े समाप्त हो जाते है। धन की कमी से छुटकारा पाने के लिए आप रात को रसोई का काम समाप्त करके रोजाना एक चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला दें। इससे घर में धन की कमी दूर हो जाती है। ज्योतिष अनुसार पितृदोष से पीड़ित जातक को घर के बाथरुम में रोज कपूर की 2 टिक्कियां रखनी चाहिए ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *