उज्‍जैन में भस्म आरती में भगवान महाकाल को वसंत अर्पित, सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार

उज्जैन ।   वसंत पंचमी पर गुरुवार को धर्म धानी उज्जैन में वासंती उल्लास छाया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4:00 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को पुजारियों ने सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित कर गुलाल चढ़ाया। गणतंत्र दिवस है, इसलिए तिरंगे के रंग भी श्रंगार में शामिल किए गए। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। अबूझ मुहूर्त में शहर में अनेक स्थानों पर सामूहिक विवाह के आयोजन भी हो रहे हैं। पंडित महेश पुजारी ने बताया भगवान महाकाल उज्जैन के राजा हैं, इसलिए सबसे पहले मंदिर में त्योहार मनाए जाते हैं। वसंत पंचमी का पर्व भी तड़के 4:00 बजे भस्मा आरती में मनाया गया। भगवान को केसर युक्त जल से स्नान कराया गयाl पश्चात सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित किया गया। साथ ही भगवान को केसरिया पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में वसंत पंचमी पर बच्चों का पाटी पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार हुआl

फाग उत्सव की शुरुआत

शहर के पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंदिरों में वसंत पंचमी से 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत हुई। आप प्रतिदिन राजभोग आरती में ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया जाएगा। भक्त भी अबीर गुलाल से होली खेलकर ठाकुर जी के रंग में रंगेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *