बा‎‎‎रिश से बचने नीचे खड़े थे लोग, छज्जा गिरने से 2 महिलाओं की मौत

नालंदा । बिहार के नालंदा जिले में एक घर का छज्जा ‎गिरने से दो म‎हिलाओं की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में बा‎‎रिश के दौरान एक मकान का छज्जा गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गयी है, जब‎कि तीन लोग घायल हो गए। बता दें ‎कि नालंदा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि यह पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव का है, जहां बालेश्वर पासवान के घर का छज्जा तेज बारिश के बीच गिर गया। इस घटना में बालेश्वर पासवान की (63) वर्षीया पत्नी श्याम सुंदरी देवी एवं पड़ोसी राजन पासवान की (26) वर्षीया पत्नी रंजू देवी की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि घायलों में श्याम सुंदरी देवी की बहू आशा देवी, पौत्र अंकुश कुमार एवं पौत्री निकिता कुमारी शामिल हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पड़ोस की महिला रंजू देवी के साथ श्याम सुंदरी देवी तेज बारिश के बीच बच्चों को लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठी हुई थी। तभी अचानक से छज्जा का मलवा उन लोगों के उपर ही भरभरा कर गिर गया। इधर तेज आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए हैं और सभी लोगों को मलवे से बाहर निकाला। 
इसके बाद आनन- फानन में इलाज के लिए परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां रंजू देवी एवं श्याम सुंदरी देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों की चित्कार से अस्पताल परिसर में गूंजने लगी। परिवार वालों ने बताया कि मकान एक मंजिला है और महज दो साल पहले ही निर्माण कार्य कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *