छत्तीसगढ़ के इन तीन कलाकारों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार,सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई…

छत्तीसगढ़ : इस बार छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को पद्मश्री देश 106 पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तीनों विभूतियों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'अपनी काष्ठ कला से पथभ्रष्ट लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने वाले कलाकार अजय कुमार मंडावी जी, छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर जी, पंडवानी गायिका उषा बारले जी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई। छत्तीसगढ़ को आप सब पर गर्व है।

106 लोगों को मिलेगा पद्मश्री 
केंद्र सरकार ने इस साल कुल 106 लोगों को पद्मश्री अलंकरण देने की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ के 3 हस्तियां शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जाएगा। इसमें कांकेर के अजय कुमार मंडावी, बालोद जिले के ग्राम लाटा बोड़ के निवासी डोमार सिंह कुंवर और दुर्ग जिले की उषा बारले का चयन किया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *