भाजपा विधायक के मीडिया सेल के कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला

लखनऊ । लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार तड़के भाजपा विधायक के मीडिया सेल के कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला है। शव भाजपा विधायक को आवंटित फ्लैट नंबर 804 में लटका मिला। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि आत्महत्या से पहले मृतक ने अपने एक परिचित को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। जिस व्यक्ति को उसने फोन किया था उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 पर गई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो श्रेष्ठ फंदे पर लटका था। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी भाजपा विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात वह फ्लैट में अकेला था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *