इंदौर में गरज-चमक के साथ दो दिन बारिश के आसार

इंदौर  ।   मंगलवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और धूप भी खिली। सुबह से मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज धूप के कारण दिन में शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। वहीं दोपहर बाद शहर में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश के आसार रहेंगे। गौरतलब है कि सोमवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में पश्चिमी दक्षिण पश्चिमी हवाएं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह हल्की धुन्ध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता 1500 मीटर तक दर्ज की गई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले दो दिन गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। वर्तमान में चक्रवाती हवाओं का घेरा दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश आसापास 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। वही मानसून द्रोणिका चक्रवाती हवाओं के घेरे से तेलगांना व छत्तीसगढ़ तक जा रही है। वहीं एक चक्रवाती हवाओं का घेरा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है और अरब सागर से इंदौर की ओर आ रही नमी के कारण शहर में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा की गतिविधियां हो रही है। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 1141 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गौरतलब हैं कि राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इंदौर से भी अगले सप्ताह तक मानसून विदा होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *