श्वेता तिवारी ने विकास कलंत्री के साथ फिल्म पठान के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर किया शानदार डांस..

फिल्म अभिनेता विकास कलंत्री और श्वेता तिवारी ने एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें अपनी दोस्त के साथ शाह रुख खान की रिलीज हुई फिल्म पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि तीनों भी काफी मस्ती में नजर आ रहे हैं।विकास कलंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यह वन टेक चैलेंज था, जिसे मुझे पायल सोनी ने दिया था और मुझे लगता है हमने बहुत अच्छे से किया है। श्वेता तिवारी आपका क्या कहना है।' इस पर शमा सिकंदर ने लिखा है, 'यह तुम लोग सब कब करते हो भाई।'

शरद मल्होत्रा ने कहा है, 'वाह आप लोगों ने एसआरके को पीछे छोड़ दिया।' वहीं, एक ने लिखा है, 'यह मजेदार है।' एक ने लिखा है, 'हा हा सो क्यूट।' एक ने लिखा है, 'बायकॉट पठान।' एक ने लिखा है, 'बाकी ठीक है, सॉन्ग ठीक नहीं है।'गौरतलब है कि श्वेता तिवारी टेलीविजन एक्ट्रेस है। उन्होंने टेलीविजन की कई शोज में काम किया है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह बिग बॉस की विजेता भी रह चुकी है। इन दिनों वह अपनी बेटी पलक तिवारी के डेब्यू को लेकर उत्साहित है।

पलक तिवारी जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान में नजर आने वाली है। पलक तिवारी ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह कई गानों पर परफॉर्म कर चुकी है।श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वीडियो शेयर करती हैं। इसमें उन्हें ट्रेंडिंग गानों पर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो काफी वायरल होती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है। वह जल्द कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *