जबलपुर को इकोनामी कैटेगरी में प्रथम स्‍थान मिलने से शहरी गदगद

जबलपुर ।  इंदौर में आयोजित इंडिया स्‍मार्ट सिटी कान्‍क्‍लेव 2023 में जबलपुर को इकोनामी कैटेगरी में प्रथम स्‍थान मिलने की घोषणा की गई। यह जानकारी मिलते ही संस्‍कारधानी जबलपुर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह घोषणा राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने की है। उन्‍होंने इंदौर को सात अलग-अलग सात कैटेगरी स्‍थान मिला है। शहरवासियों समेत जनप्रतिनिधियों ने राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु का आभार जताया है।

संस्‍कारधानी जबलपुर को इकोनामी कैटेगरी में प्रथम स्‍थान मिलने से गदगद शहरी

संस्‍कारधानी जबलपुर को इकोनामी कैटेगरी में प्रथम स्‍थान मिलने से गदगद शहरी बोले- राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु की घोषणा से नई ऊजा का संचार हुआ है। जबलपुर अपने में बहुत कुछ समेटे है। जबलपुर में विश्‍व विख्‍यात संगमरमर के पहाड़ हैं, दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जबलपुर आए तो भेड़ाघाट जरूर जाएं। जबलपुर में देखने के लिए कहुत कुछ है। राष्ट्रपति आज हाई कोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम ट्रिपल आईटीडीएम में शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा। भूमि पूजन पुरानी जिला अदालत में होगा, लेकिन राष्ट्रपति इसे वर्चुअल रूप से संपन्न कराएंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व महाधिवक्ता प्रशांत सिंह उपस्थित रहेंगे। मप्र हाई कोर्ट की मौजूदा इमारत स्थापत्य कला के सिलसिले में नायाब है। इसी के अनुरूप निर्माण-शैली वाला हाई कोर्ट का नया भवन नौ मंजिला होगा। इसके साथ दो बेसमेंट बनेंगे। इस नए भवन में कुल 60 कोर्ट रूम बनाने का प्रस्ताव है। जिसके पहले चरण में 31 कोर्ट रूम बनाए जाएंगे। नया भवन एक लाख 14 हजार 108 वर्गमीटर में निर्मित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *