रणबीर के बर्थडे पर एनिमल का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे। आज रणबीर कपूर के बर्थडे पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के साथ ही बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। अनिल कपूर का इस फिल्म में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना फिल्म में सिंपल हाउस वाइफ के लुक में दिखाई दे रही हैं। 'एनिमल' फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है।

बता दें कि एनिमल फिल्म के साथ रणबीर कपूर काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिलीज के किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी रश्मिका रणबीर से उनके पिता के बारे में बात करती हैं और वे गुस्सा हो जाते हैं। अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता बने हैं, जो काफी सख्त हैं। वे उन्हें मारते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जानवर पैदा किया है। टीजर में शुरू में रणबीर का लुक काफी सिंपल दिखाई देता है, लेकिन बाद में एक्टर काफी खूंखार दिखाई देते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर 'एनिमल' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एनिमल' टीजर यहां है। इस टीजर के साथ ही अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सीन्स को देख अब फैंस 'एनिमल' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग दिखाई दे रहा है, जिसके कारण दर्शक भी इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *